Loading...

पालमपुर में स्ट्रीट लाइटें लगेंगी, डार्क स्पॉट की पहचान कर होगा काम

PARUL • 14 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगडा

नगर निगम पालमपुर की बैठक में महापौर गोपाल नाग ने कहा कि पालमपुर के वार्डों में डार्क स्पॉट की पहचान कर विद्युत संचालित स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इससे लोगों को सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

बैठक में नगर निगम आयुक्त डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि पालमपुर निगम क्षेत्र में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने एवं शहर की सुंदरता एवं महत्व को बढ़ाने के लिए हम सभी को सामूहिक रूप में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में दो जलाशयों का भी निर्माण किया जाएगा।