पालमपुर होली महोत्सव के लिए इस दिन से होंगे ऑडिशन….
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर का आयोजन 22 से 25 मार्च तक किया जाएगा। महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली चारों सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से होगा। राज्य स्तरीय होली महोत्सव समिति की अध्यक्ष एवं एसडीएम पालमपुर, नेत्रा मेती द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान आयोजित होने वाली चारों सांस्कृतिक संध्याओं प्रदेश के लोक कलाकारों को अधिक मौका मिले, इस बात का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी संध्याओं में अच्छे कलाकारों को मौका मिले इसके लिए इनका चयन ऑडिशन के माध्यम से ही किया जाएगा।
एसडीएम ने कहा कि ऑडिशन 16 मार्च 2024 को 10 बजे से सायं 4 बजे तक सहायक लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय पालमपुर में निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कलाकारों के चयन के लिए गीत संगीत से संबंधित विशेषज्ञों तीन सदस्यीय कमिटी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक लोग ऑडिशन में भाग ले सकते हैं।