पावंटा में लेबोरेट कंपनी के वेस्ट वाटर टैंक में गिरने से 21 वर्षीय युवक की हुई मौत
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां अजौली स्थित लेबोरेट कंपनी के वेस्ट वाटर टैंक में एक नवयुवक गिर गया है। जिस कारण उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सोनू चौधरी रात को कंपनी के अन्दर वेस्ट वाटर टैंक में ढक्कन खुला होने के कारण उसमे गिर गया। घटना के बाद कंपनी के लोगों द्वारा उसे बाहर निकाला गया और सिविल अस्पताल ले जाया गया।
जहां पर डाक्टर ने सोनू चौधरी को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनू चौधरी पुत्र लाल जी निवासी गांव बसन्तपुर जिला लखीमपुर उतर प्रदेश उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है, जो भुपेन्द्र ठेकेदार के पास मजदूरो के मुंशी का काम करता था। डीएसपी अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि की है।