पिकअप और कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, तीन घायल
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में तकीपुर कॉलेज के पास एक पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पिकअप चालक मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक तकीपुर काॅलेज के पास एक पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक कृपाल सिंह निवासी बेला, तहसील नादौन सहित तीन लोग घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए टांडा काॅलेज ले जाया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पिकअप चालक मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।