Loading...

पिकअप और टेंपो से पकड़ी शराब की खेप

SAPNA THAKUR • 13 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय और नेशनल हाईवे पर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पिकअप और टेंपो से अंग्रेजी और देसी शराब की डेढ़ सौ से भी अधिक बोतले पकड़ी है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एवं कराधान नियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की एसआईयू टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि शंभुवाला की ओर से आ रही पिकअप में शराब आ रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने विक्रमबाग रोड पर खजूरना पुल के नजदीक नाका लगाया। इस दौरान जब पिकअप को जाँच के लिए रुकवाया तो 144 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई।

एक अन्य मामले में कच्चा टैंक पुलिस ने नाहन में नाकाबंदी के दौरान एक टेंपो को जांच के लिए रुकवाया। इस दौरान टेंपो के अंदर से 12 बोतलें अंग्रेजी और 12 बोतलें देसी शराब की बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने पुष्टि की है।