पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से 22 वर्षीय युवती की मौत, 2 जख्मी

By Ankita Published: 12 Oct 2023, 2:16 PM | Updated: 12 Oct 2023, 2:16 PM 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के साथ लगते सुबाथू-देलगी सड़क पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवती की जान चली गई है। जबकि अन्य दो को गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

मृतका की पहचान कुमारी दीक्षा (22) निवासी गांव दालसा, आनी कुल्लू के रूप में हुई है। वहीं पंकज कुमार और कुमारी आरती घायल हुए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, तीनों लोग पिकअप (HP-64A-7134) में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान सुबाथू से देलगी सड़क पर गांव नहलोगी डाकघर देवठी ग्राम पंचायत रणों के पास पिकअप गाड़ी पलट गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शरू कर दी है।