पिकअप गाड़ी ने युवती को मारी जोरदार टक्कर, चालक गिरफ्तार
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/सोलन
जिला सोलन में एक युवती को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल करने वाले पिकअप चालक पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था।
अपनी गाड़ी की पहचान छिपाने के लिए चालक अपनी पिकअप गाड़ी को चंडीगढ़ ले गया। वहां गाड़ी का पूरा हुलिया बदल दिया, लेकिन यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से गाड़ी का नंबर ट्रेस किया।
पिकअप चालक जब अपनी गाड़ी का हुलिया बदल चंडीगढ़ से सोलन की तरह आ रहा था तो पुलिस ने दबोच लिया। चालक को पूछताछ के लिए पुलिस चौकी सपरून लाया गया।
वहीं गंभीर रूप से घायल युवती का ईलाज आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। परिजनों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि ऐसे लापरवाह चालको को सख्त से सख्त सजा दी जाए।