Loading...

पिकअप गाड़ी में अचानक लगी आग, मालिक को लाखों का नुकसान

By Ankita Published: 26 Feb 2024, 2:17 PM | Updated: 26 Feb 2024, 2:17 PM 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के बद्दी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूड में एक पिकअप गाड़ी में अचानक ही आग भड़क उठी। पिकअप गाड़ी में आग लगने से मालिक को करीब तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बता दें पिकअप गाड़ी अमनदीप पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव डागू तहसील टोणी देवी जिला हमीरपुर की थी।

हालाँकि अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है कि गाड़ी में आग किन कारणों से लगी थी। जानकारी के मुताबिक, अमनदीप की गाड़ी में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने की सूचना मिलते ही लीडिंग फायर मैन भीम सिंह, मदन लाल, गृह रक्षक चालक लेखराम मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी मालिक ने गाड़ी को मोडिफाइड करके उसमे किचन बना रखा था। अग्निशमन कर्मियों ने आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है।