पीएचडी की 143 सीटों के लिए इस दिन होगी प्रवेश परीक्षा…
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 23 विभागों में पीएचडी की 143 सीटें भरी जाएंगी। इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि तय हो गई हैं। बता दें प्रवेश परीक्षा 13 मई को अयोजित करवाई जाएगी।
प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय के परिसर में ही होगी। आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को जल्द विवि के एडमिशन पोर्टल पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे। इसे छात्र अपने लॉग इन आईडी से डाउनलोड कर सकते हैं।
पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय के अम्बेदकर भवन, विधि विभाग, साइंस ब्लॉक, स्वामी विवेकानंद मल्टी फैकल्टी बिल्डिंग, बायोटैक, इक्डोल भवन में परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। इस प्रवेश परीक्षा में 1805 उम्मीदवार बैठेंगे।
प्रवेश परीक्षा का पहला सत्र सुबह 10 बजे से शुरू होगा जबकि दोपहर का सत्र 2 बजे से शुरू होगा। सुबह के सत्र में 12 विभागों की सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी जबकि दोपहर के सत्र में 11 विभागों की सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।