पीएचडी में दाखिले के लिए इस दिन होगी काउंसलिंग….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पीएचडी में साइकोलॉजी और एजुकेशन विषय में दाखिले के लिए 13 जून को काउंसलिंग करवाने जा रहा है। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
इसके तहत पीएचडी में साइकोलॉजी के लिए बीते माह करवाई गई प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार, जिन्होंने 40 या इससे ज्यादा अंक प्राप्त ह किए हैं और आरक्षित वर्ग (एससी) के उम्मीदवार, जिन्होंने 36 या इससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं, इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
इस दौरान उन्हें अपने आवश्यक सभी दस्तावेज साथ लाने होंगे। इसके अलावा जो उम्मीदवार नौकरी कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान अपने कार्यालय के अधिकृत अधिकारी से एनओसी लाने को कहा गया है। बता दें 11 बजे से यह काउसलिंग शुरू होगी।
इसी तरह पीएचडी एजुकेशन और पीएचडी प्रोग्राम इन आईवीएस के लिए भी 13 जून को काउंसलिंग करवाई जाएगी। इसके लिए भी ये नियम लागू होंगे। पीएचडी बायोटेक्नोलॉजी के लिए 11 जून को काउंसलिंग करवाई जा रही है। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म की फोटोकॉपी के साथ संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज लाने को कहा गया है।