पीएचसी कड़ोहता में इस दिन लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर….
HNN/ हमीरपुर
शहीद अंकुश ठाकुर चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क आई चेकअप कैंप 9 मार्च को जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत भोटा और मंडी हाइवे पर स्थित पीएचसी कड़ोहता में एसएम आई हॉस्पिटल कांगड़ा के सौजन्य से लगाया जाएगा।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि 9 मार्च को पीएचसी कड़ोहता में आई कैंप का आयोजन शहीद अंकुश ठाकुर चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस आई कैंप में ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लें और कैंप का लाभ उठाएं।
वहीं किसी को किसी भी चीज की जरूरत है तो वह ट्रस्ट के साथ संपर्क कर सकते हैं, जिसके लिए 70189- 11042 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। वहीं ट्रस्ट के साथ जोड़ने के लिए भी संपर्क कर सकते हैं ताकि सभी के सहयोग से गरीब असहाय लोगों की मदद की जा सके।