Loading...

पीएनडीटी एडवाइजरी समिति की बैठक आयोजित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने…

SAPNA THAKUR • 20 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक की अध्यक्षता में नाहन में पीसी एण्ड पीएनडीटी (गर्भधारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक विनियम तथा दुरूपयोग अधिनियम) एडवाइजरी समिति की बैठक का आयोजन गया। इस बैठक में जिला न्यायवदी चंपा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा निसार अहमद, डा. यशवंत सिंह परमार अस्पताल के अधीक्षक डा बलराम, उप-अधीक्षक डा सुनील कक्कड, रेडियोलाजिस्ट डा रोबिन उपस्थित रहे।

डा. अजय पाठक ने बताया कि बैठक में सदस्यों द्वारा जिला के कुल लिंग अनुपात पर चर्चा की गई जिसमे सबसे कम लिंग अनुपात खंड संगडाह में पाया गया जिसे सुधारने हेतु प्रयास करने पर चर्चा हुई। बैठक में पीसी एण्ड पीएनडीटी सम्बंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि लिंग अनुपात ठीक करने के लिए “बेटी बचाओ बेटी पढाओ” के अंतर्गत फ्रंटलाइन कार्यकर्ता जैसे कि आशा और आंगनवाड़ी वर्कर को जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड करने वाले अस्पतालों में यदि गलत प्रेक्टिस संज्ञान में आती हैं, तो जुर्माने का प्रावधान है जिसमें 3 साल से लेकर 5 साल तक की सजा तथा दस हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का जुर्माने का प्रावधान है।