पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ऊना में ‘कंस्ट्रक्शन एंड मेसनरी वर्क’ पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत गुरुवार को हुई। इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल।
मनोज कुमार ने किया शुभारंभ, पहला बैच ऊना से शुरू
कार्यशाला का शुभारंभ नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस विषय का पहला बैच ऊना से प्रारंभ हुआ है। कार्यक्रम का मकसद निर्माण क्षेत्र में दक्षता और गुणवत्ता को बढ़ावा देते हुए प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की एक मजबूत श्रृंखला बनाना है। यह प्रशिक्षण “डोमेन स्किल ट्रेनर एंड सर्टिफिकेशन” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
दो दिन के प्रशिक्षण के बाद मिलेगा प्रशिक्षक प्रमाणन
मनोज कुमार ने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाणित प्रशिक्षक के रूप में मान्यता मिलेगी, जिससे वे प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में मेसनरी क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के पात्र बन जाएंगे।
राज्यभर से प्रतिभागी पहुंचे, होगा स्किल और कंप्यूटर टेस्ट
राज्य नियंत्रक आरसेटीज डॉ. अंबिका साहू ने बताया कि राज्य के सभी जिलों से चयनित अभ्यर्थी इस प्रशिक्षण में शामिल हैं। प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और स्किल टेस्ट विषय विशेषज्ञों द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राज्य को 1150 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य मिला है, और 10 आरसेटी संस्थानों को प्रत्येक को 150 प्रशिक्षु तैयार करने का टारगेट दिया गया है।
पीएनबी आरसेटी ऊना का 70 प्रतिशत सेटलमेंट रेशो
मुख्य अग्रणी बैंक प्रबंधक संजीव सक्सेना ने बताया कि पीएनबी आरसेटी ऊना की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी और अब तक यहां 64 प्रकार की प्रशिक्षण योजनाओं के तहत 9845 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इनमें से 2694 अभ्यर्थियों ने बैंकिंग सहायता से तथा 3569 ने बिना क्रेडिट लिंक के स्वयं का व्यवसाय शुरू किया है। उन्होंने बताया कि संस्थान 70 प्रतिशत सेटलमेंट रेशो बनाए हुए है और प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों का दो वर्षों तक फॉलो-अप किया जाता है।
प्रशिक्षण में शामिल अधिकारी और संस्थान प्रतिनिधि
इस अवसर पर आरसेटी ऊना के निदेशक सुधीर कुमार, डीडीएम नाबार्ड ऊना सबीना राजवंशी, डीपीएम ऊना ज्योति शर्मा, एफएलसी आरबीआई ऊना आर.के. डोगरा, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पीएनबी आरसेटी आकाश भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group