Loading...

पीएनबी ने चम्बोआ में ग्रामीणों को किया जागरूक

PRIYANKA THAKUR • 24 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ ऊना, वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खरयालता में ग्राहक जागरूक अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया और बताया कि अंजान व्यक्तियों के साथ अपने बैंक की जानकारी सांझा न करें।

इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा तलवाड़ा द्वारा ग्राम पंचायत के ग्राम चम्बोआ में मंगलवार को एक दिवसीय ग्राहक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पीएनबी शाखा प्रबंधक तलमेहडा जसपाल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस अवसर पर उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को अच्छी सुविधाएं प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ही हिमाचल प्रदेश में ऐसे जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

शाखा प्रबंधक जसपाल सिंह ने ग्राहकों को जानकारी देते हुए बताया कि अपना ओटीपी किसी से शेयर न करें, अंजान लिंक पर क्लिक न करें, धोखाधड़ी वाले संदेश के बहकावे में न आएं, ऑनलाइन ऐप को सावधानी से उपयोग करें और कुछ गलत होने पर बैंक को तुरंत इसकी जानकारी दें।

इसके इलावा कृषि ऋण , आवास ऋण , शिक्षा ऋण, वाहन ऋण, निजी ऋण आदि दी जा रही सभी योजनाओं के बारे में जागरूक किया और ग्रामीणों से अपील की गई कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ उठाएं।