प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में भटियात विधानसभा क्षेत्र की 12 ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति मिली है। इन सड़कों के निर्माण पर 103.53 करोड़ रुपए की लागत आएगी और कुल लंबाई 67.22 किलोमीटर होगी।
भटियात
12 ग्रामीण सड़कों को केंद्र की मंजूरी
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में भटियात विधानसभा क्षेत्र की 12 ग्रामीण सड़कों को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। 103.53 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इन सड़कों की कुल लंबाई 67.22 किलोमीटर है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इन सड़कों को मिली स्वीकृति
पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत हाल ही में स्वीकृत 12 सड़कों में मोतला से सुखियारा, घटासनी पुल से भलोग, बलाना से बली, पातका से छतरेल, ट्रांसफार्मर से कालर जोलना, बड दरमण से बनोली, काहरी से रखेड़, मोरथू से जोलना रोड़, संपर्क सड़क मार्ग मरार, संपर्क सड़क मार्ग निचला मामल, संपर्क सड़क मार्ग तुलेर से कुडेरा तथा संपर्क सड़क मार्ग धरवाई शामिल है।
केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार
भटियात विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भटियात विधानसभा क्षेत्र के लिए सड़कों की बड़ी सौगात देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
जिला चंबा के लिए भी बड़ी मंजूरी
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में जिला चंबा के लिए 65 सड़कों को स्वीकृति प्रदान की है। कुल 326.64 किलोमीटर लंबी इन 65 सड़कों पर 551.22 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





