पीएम आदर्श ग्राम योजना के गांवों में विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करें : एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ऊना ज़िले के चयनित गांवों में चल रहे कार्यों को एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास कार्य का लाभ सीधे जनता तक पहुँचना चाहिए।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
ग्राम विकास योजनाओं का समयबद्ध उपयोग
समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने कहा कि स्वीकृत धनराशि का सही समय पर उपयोग किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट किया कि उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा होने के बाद ही अगली किश्त जारी होगी।
आधुनिक पुस्तकालयों पर विशेष बल
एडीसी ने कहा कि गांवों में ऐसे पुस्तकालय स्थापित हों जहाँ सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें उपलब्ध हों। इससे ग्रामीण युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
दो चरणों में चयनित गांव
उन्होंने जानकारी दी कि पहले चरण में 23 गांवों के लिए 3.99 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, जिनमें से 2.42 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। दूसरे चरण में 13 गांवों को शामिल किया गया है, जिनकी ग्राम विकास योजनाएं जल्द जमा करनी होंगी।
विवाद रहित कार्य प्राथमिकता पर
गुर्जर ने कहा कि ग्राम विकास योजनाओं में उन्हीं कार्यों को प्राथमिकता दी जाए जिन पर किसी प्रकार का विवाद न हो। साथ ही पूर्ण कार्यों का विवरण फोटो सहित पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
बैठक में रहे अधिकारी
बैठक में जिला कल्याण अधिकारी, कृषि व बागवानी उपनिदेशक, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, खंड विकास अधिकारी, पंचायत प्रधान, सचिव और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।