लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पीएम दौरे को लेकर कांगड़ा में हवाई गतिविधियों पर रोक

PRIYANKA THAKUR | 14 जून 2022 at 12:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / धर्मशाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जून को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में शुरू हो रहे मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करने आ रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा कारणों के चलते 15 जून रात 12:00 बजे से 17 जून तक पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग, हॉट एयर बैलून गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

इतना ही नही पीएम दौरे को लेकर जिला कांगड़ा में 15 से 17 जून तक हवाई गतिविधियों पर पूर्ण रुप से रोक लगा दी गई है। पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर जिला में कड़े प्रबंध किए गए हैं। पहली बार ऐसा होगा कि धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात को रुकेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपायुक्त कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल ने धारा 144 के तहत प्रदत शक्ति का प्रयोग करते हुए यह निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति, प्राधिकरण या संगठन पर आईपीसी की धारा 188 के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]