लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पीजी परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी, इस दिन तक होंगी….

PARUL | 27 अगस्त 2023 at 12:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण प्रशासन ने सभी कॉलेजों में सभी प्रकार की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। लेकिन फिलहाल साफ़ मौसम को देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर एचपीयू में पीजी परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार पीजी परीक्षाएं 28 अगस्त से 4 सितंबर तक जारी रहेगी।

बता दें कि भारी बारिशों के कारण प्रदेश में सभी स्कूल कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया था। जिसके चलते कॉलेजों में होने वाली पीजी की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब प्रशासन ने मौसम में सुधार होने के कारण इन परीक्षाओं को कराने का निर्देश दिया है। जिसके बाद एचपीयू में पीजी परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं 28 अगस्त से 4 सितंबर तक करने का शेड्यूल जारी किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जगत सिंह नेगी परीक्षा नियंत्रक, विश्वविद्यालय ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में आपदा का खतरा नहीं है इसलिए विवि प्रशासन जल्दी ही परीक्षाओं को करवाना चाहता है। संशोधित परीक्षाओं का शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]