Loading...

पीजी विद्यार्थियों को राहत, इस दिन तक बढ़ी परीक्षा फार्म भरने की तिथि….

Ankita • 22 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी विद्यार्थियों को राहत दी है। बता दें एचपीयू ने परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 25 मई तक बढ़ाई है। यदि इस तिथि के बाद कोई विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरता है तो उससे विश्वविद्यालय के नियमों के तहत विलंब शुल्क वसूला जाएगा।

इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने 22 मई तक बिना विलंब शुल्क फॉर्म भरने का समय दिया था लेकिन छात्र संगठनों की मांग को देखते हुए विद्यार्थियों को फॉर्म भरने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।

बता दें स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा कोर्सिज एलएलबी, एमटीटीएम, बीएचएम आदि द्वितीय, चतुर्थ, छठे, आठवें सैमेस्टर नियमित और प्रथम, तृतीय, पांचवें, सातवें सैमेस्टर की री-अपीयर परीक्षाओं और इक्डोल के जनवरी बैच के पीजी डिग्री व डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्राप्त विद्यार्थी अब बिना विलंब शुल्क 25 मई तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।