लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पीपलीवाला में स्कूली बच्चों को दी बाल क़ानून की विस्तृत जानकारी

Ankita | 6 मार्च 2023 at 4:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बाल संरक्षण इकाई ने लगाया जागरूकता शिविर

HNN/ नाहन

जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर द्वारा ग्राम पंचायत पीपलीवाला में पोक्सो एक्ट तथा बच्चों से सम्बन्धित अन्य कानूनों बारे एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के प्रारंभ में जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने बाल सरंक्षण इकाई सिरमौर का परिचय दिया तथा इसकी कार्यकारिणी के बारे में बताया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने बच्चों को गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान-तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994, पोक्सो अधिनियम (संशोधित 2019) तथा किशोर न्याय (संशोधित 2021) अधिनियम,बाल श्रम निषेध अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी।

उन्होंने साइबर क्राइम तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे भी जानकारी दी और सभी से अपील की कि नशे को रोकने मे सभी अपना योगदान दे। आउट रीच वर्कर आइशा ने फॉस्टर केयर तथा स्पॉन्सरशिप योजना की विस्तृत जानकारी दी तथा साथ ही चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 बारे में बताया।

ग्राम पंचायत प्रधान मोहम्मद सफी ने जिला बाल सरंक्षण विभाग द्वारा लोगों को दी गई जानकारी को अपने तक न रख कर समाज मे जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। ग्राम पंचायत प्रधान ने जिला बाल सरंक्षण कार्यालय का इस शिविर का आयोजन के लिए धन्यवाद किया।

इस शिविर मे जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम,आउट रीच वर्कर आइशा, ग्राम पंचायत प्रधान मोहम्मद सफी, वार्ड मेंबर सहित लगभग 110 लोगों ने भाग लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]