लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुरानी पेंशन बहाली पर कोई भी वित्तिय बोझ आम जनता व सरकार पर नहीं पड़ेगा- सुरेंद्र पुंडीर

SAPNA THAKUR | 8 मार्च 2022 at 5:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश एनपीएस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि संघ यह स्पष्ट कर देना चाहता है कि पुरानी पेंशन बहाली पर कोई भी वित्तिय बोझ आम जनता व सरकार पर नहीं पड़ेगा और ऐसा आश्वासन वह मुख्यमंत्री को भी दे चुके है।

एनपीएस कर्मचारी संघ ने कहा कि संघ मुख्यमंत्री के ध्यान में यह बात लाना चाहता है कि 3 मार्च की शिमला रैली केवल इसी बात को लेकर थी कि कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से मौजूद होकर लाखों कर्मचारियों की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखना चाहते थे और सभी मुख्यमंत्री से मिलकर उनके विचार सुनने के लिए बैठे थे, लेकिन ऐसा कोई भी कम्युनिकेशन कर्मचारियों तक नहीं पहुंचा कि मुख्यमंत्री विधानसभा में मौजूद है या फिर वहां से चले गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अन्यथा कर्मचारी शाम से पहले ही उठकर वहां से चले जाते। साथ ही कर्मचारियों तक यह बात भी नहीं पहुंची कि मुख्यमंत्री उनसे मिलना नहीं चाहते। ऐसा कोई भी संदेश कर्मचारियों तक नहीं पहुंचा। यही वजह रही कि कर्मचारी वहां देर रात तक डटे रहे। सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि अफसोस इस बात का है कि मुख्यमंत्री के बिना किसी संदेश के ही पुलिस विभाग ने कर्मचारियों को घसीट-घसीट कर वहां से ले गए।

साथ ही सबसे बड़ी दुख की बात यह है कि बड़े स्तर पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने के बावजूद भी कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई। फिर कर्मचारियों को भी परेशान किया गया। सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तो ऐसे नहीं थे और न ही उनसे ऐसी अपेक्षा थी, लेकिन अब भी कर्मचारियों को उम्मीद है कि वार्ता के सिलसिले को जारी रखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार में ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी होगी।

पत्रकार वार्ता में एनपीएस कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों पर दर्ज की गई एफआईआर को भी निरस्त करने की मांग की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]