Loading...

पुरानी रंजिश चलते नालागढ़ में जेसीबी मालिक पर चलाई गोलियां, बाल-बाल बचे

WebDesk(H) • 6 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के नालागढ़ के बगलैहड़ पंचायत में एक जेसीबी मालिक तथा उसके कुछ अन्य साथियों पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खनन माफिया ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना में जेसीबी मालिक व् उसके साथियों ने भाग कर जान बचाई। बताया जा रहा है कि देर रात काम खत्म कर वापस लौट रही जेसीबी व जेसीबी मालिक पर पुरानी रंजिश के चलते खनन माफिया ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं जिसमें जेसीबी मालिक, चालक व अन्य युवक बाल-बाल बचे।

जानकारी के अनुसार, देर रात खनन माफिया और जेसीबी मालिक में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद खनन माफिया ने जेसीबी मालिक व जेसीबी पर 2 पिस्टलों से 5 राऊंड फायर कर दिए। आरोपियों ने पहले 2 गोलियां चलाईं जोकि जेसीबी के शीशे पर लगीं। गनीमत रही कि जेसीबी मे बैठे 2 युवक बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपियों ने 3 गोलियां जेसीबी के मालिक रिकी राणा पर भी चलाईं लेकिन जेसीबी मालिक ने जैसे-तैसे भाग कर अपनी जान बचाई।

वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद जेसीबी मालिक ने तुरंत इसकी सूचना जोघों पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँच कर जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया। वही डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है, पुलिस की टीम तफ्तीश कर रही है आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।