Loading...

पुराने जिला पंचायत भवन को ध्वस्त करने हेतू निविदाएं इस दिन तक आमंत्रित…

By Ankita Published: 5 Mar 2024, 10:38 AM | Updated: 5 Mar 2024, 10:38 AM 1 min read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

सचिव जिला परिषद नीलम कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम नगर, नया बस अड्डा के समीप जिला परिषद ऊना के अधीन पुराने जिला पंचायत भवन को ध्वस्त करने व मलवा हटाने हेतू निविदाएं 11 मार्च तक आमंत्रित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिष्ठित एवं पंजीकृत फर्में/ठेकेदार अपनी निविदाएं 11 मार्च तक प्रातः 10 बजे तक भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि निविदाएं 11 मार्च को ही दोपहर 2 बजे खोली जाएंगी।

उन्होंने बताया कि बोलीदाताओं को 50 हज़ार रूपये धरोहर राशि के रूप में जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि फर्में/ठेकेदार निष्प्रयोज्य जिला पंचायत भवन का निरीक्षण किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।