Loading...

पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पवन धंगल को मिलेगा मरणोपरांत कीर्ति चक्र

Ankita • 29 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उप मंडल के पिथवी गांव के शहीद जवान पवन कुमार का नाम मरणोपरांत कीर्ति चक्र के लिए चयनित हुआ है। 15 अगस्त या उससे पहले उन्हें दिल्ली से फोन से सूचना दी जाएगी। बता दें उन्हें राष्ट्रपति द्वारा यह अवार्ड दिया जाएगा।

गौरतलब है कि पवन कुमार धंगल 27 फरवरी 2023 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। बता दें गांव की मस्जिद में सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो पवन कुमार सबसे पहले अंदर गए। इसी बीच आतंकी ने पवन कुमार पर भी गोलियां चलाईं।

हमले में पवन घायल हो गए। पवन ने घायल अवस्था में ही अंदर छिपे आंतकी को पकड़ कर जमीन पर गिराया और उसकी छाती पर बैठ गए। मस्जिद के अंदर ही छिपे एक और आतंकी ने पवन कुमार की पीठ पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिस कारण उनके शरीर से काफी खून बह गया था और डॉक्टर उनको नहीं बचा सके थे।