Loading...

पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या

PARUL • 29 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में एक पुलिस कर्मचारी ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक पुलिस कर्मचारी की पहचान एचएएसआई विजय कुमार सीआरबी गार्द नंबर 1 पुत्र जैसी राम गांव त्यौड़ा तहसील इंदौरा कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मृतक विजय कुमार पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत चौकी ढांगूपीर के साथ लगते ढांगू रेलवे पुल पर पुलिस गार्ड में तैनात थे। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ढांगूपीर की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस ने घटनास्थल से सर्विस राइफल की गोलियां व खाली खोल बरामद किए। डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।