पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2 किलो चरस सहित युवक गिरफ्तार
HNN/ मंडी
जिला मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक व्यक्ति से नशे की खेप बरामद करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार (27) पुत्र बकारू निवासी पंजाब के होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की एसआईयू टीम भयूली चौक पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सामने से आ रही एक निजी बस को जांच के लिए रुकवाया। जांच के दौरान पुलिस को बस में सवार एक युवक पर संदेह हुआ। जब शक के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली।
तो तलाशी के दौरान युवक से 2.012 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।