Loading...

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, बाइक चोरी कर हुआ था फरार

Anjali • 15 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्जुन पुत्र निर्दोष शर्मा निवासी गांव घुंघलो डाकघर सैनवाला मुबारिकपुर पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि 13 जनवरी को कर्ता करण पुत्र बलदेव गुप्ता निवासी धोला कुआं पांवटा साहिब ने पुलिस थाना माजरा में बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

जिसके बाद अब जाकर पुलिस की टीम ने आरोपी को सैनवाला से गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने चोरी की हुई बाइक को भी बरामद कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।