Loading...

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज को टक्कर मारकर हुआ था फरार

Ankita • 23 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को शनिवार को एक स्कूटी ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उनका इलाज अभी तक आईजीएमसी शिमला में जारी है। बता दें कि सुरेश भारद्वाज को टक्कर मारकर भागने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है। जिसकी पहचान गोविंद (25) गुम्मा, चौपाल निवासी छोटा शिमला के रूप में हुई है।

बता दे आरोपी शिमला में एक दवाइयों की दुकान में काम करता है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जब उससे पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह स्कूटी सीख रहा था और उसका स्कूटी से संतुलन बिगड़ने के कारण सुरेश भारद्वाज को टक्कर लग गई। आरोपी ने बताया कि वह डर गया था और इसी कारण हादसे के बाद वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

उधर, आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल राव ने कहा कि सुरेश भारद्वाज का उपचार अभी जारी है और उनकी हालत में पहले से काफी सुधार आया है।