Loading...

पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपी, गाड़ी की बैटरियां चुरा कर हुए थे फरार

Ankita • 7 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस ने गाड़ियों की बैटरी चुराने के मामले में चार लोगो को गिरफ्तार किया है। बता दे चोरी की वारदात में मौजूद आरोपी दो हरियाणा और दो शिमला के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान दीपक कुमार (36) पुत्र बाबू राम, भट्ठाकुफर, कुलदीप वर्मा (36) पुत्र दीवान चंद वर्मा दुर्गापुर, मशोबरा, हन्नी कुमार (26) पुत्र किशोर, गांव जाटू लुहारी, तहसील बवानी खेड़ा, जिला भिवानी और रमेश (36) पुत्र चंद्रेश कुमार गांव चांदपुर, तहसील झज्जर, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह था पूरा मामला
गौरतलब है कि राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार क्षेत्र में चोरों ने बीते दो हफ्तों में करीब एक दर्जन कारों से बैटरियां चुरा ली थीं। केलटी निवासी राकेश, दुधली निवासी पुनीत ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद अब जाकर पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी हुई 28 बैटरियों को कालका में एक कबाड़ी की दुकान से बरामद किया। पुलिस ने कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने की है।