लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस के हत्थे चढ़े दो बाइक चोर, पूछताछ जारी

Ankita | 25 जनवरी 2023 at 11:58 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा साहिब

पांवटा साहिब उपमंडल में चोरी की वारदातें निरंतर पेश आ रही है। पुलिस एक मामले को जब तक सुलझाने में कामयाबी हासिल करती है तब तक शातिर दूसरी वारदात को अंजाम दे देते हैं। पांवटा में ऐसा ही एक और मामला देखने को मिला है। यहां पुलिस ने चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, तो वहीं उपमंडल में एक और बाइक चोरी हो गई।

बता दें कि पांवटा साहिब में पिछले सप्ताह दो बाइकें चोरी हुई थी। इसमें पहली बाइक संजीव कुमार की थी। संजीव कुमार ने अपनी बाइक घर के बाहर गली में खड़ी की हुई थी। शातिर ने रात का फायदा उठाकर बाइक को गली से चुरा लिया। वहीं, दूसरी बाइक सतनाम सिंह की थी। सतनाम अपने दोस्त के घर बाइक लेकर गया हुआ था और वही रात को रुक गया। जब सुबह सतनाम वापिस घर जाने के लिए अपनी बाइक के पास आया तो वहां बाइक नहीं थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके बाद दोनों पीड़ितों ने पुलिस थाने में अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आखिरकार दोनों शातिरों को पकड़ लिया। दोनों चोर रिश्ते में सगे भाई निकले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अब उपमंडल में चोरी हुई एक और बाइक की तलाश में जुट गई है। यह चोरी देवीनगर में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी रमा कांत ठाकुर ने की हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]