Loading...

पुलिस के हाथ लगी सफलता, शटरिंग चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 6 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना स्थित कोटलाकलां में पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस ने विशाल निवासी त्यार (मंदली) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

गौरतलब है कि कोटलाकलां में कुछ दुकानों का काम चला हुआ था, जहां शटरिंग के लिए लोहे की प्लेटें रखी हुई थी। सतविंदर कुमार ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि 2 फरवरी की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति शटरिंग की प्लेटें चुराकर फरार हो गया था। जिसके बाद अब जाकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।