HNN / धर्मशाला
धर्मशाला जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया है। आरोपी कैदी की पहचान 36 वर्षीय संजीव पुत्र तोहरिया निवासी पट्टा जरिया के रूप में हुई है। वही, कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस ने सर्च अभियान चलाया हुआ है लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लग पाई है।
जानकारी के अनुसार कैदी को इंदौरा कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद जब पुलिस कैदी को वापिस जेल में छोड़ने के लिए जा रही थी तो अचानक लब नामक स्थान पर पुलिस जवानों को कैदी किसी तरह चकमा देकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों ने उसे ढूंढने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने बताया कि धर्मशाला जेल में बंद कैदी को पेशी के लिए लाया गया था, लेकिन वापस ले जाते वक्त वह पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि कैदी की धरपकड़ के लिए सर्च अभियान चलाया गया है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





