Loading...

पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा, मौके से पर्चियां और नकदी 3360 रुपये बरामद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 7 Jul 2025 • 1 Min Read

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी के पास से 3360 रुपये और सट्टा पर्चियां बरामद हुईं

पुरुवाला

मुखबिर की सूचना पर सरेआम सट्टा लगवाते युवक को पकड़ा
दिनांक 5 जुलाई 2025 को पुलिस थाना पुरुवाला की टीम गश्त और सुरागबुरारी के दौरान बांगरन, शिवपुर और रामपुरघाट क्षेत्रों की ओर रवाना थी। इसी दौरान शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि बलराम नामक युवक रामपुरघाट में ब्राजा टायर कंपनी के पास सड़क किनारे अपनी दुकान ‘Sonu Chauhan Communication’ के बाहर सट्टा लगवाने का काम कर रहा है।

लालच देकर लोगों को फंसा रहा था आरोपी
सूचना के अनुसार, बलराम राह चलते लोगों को मोटी रकम कमाने का लालच देकर सट्टा लगाने के लिए उकसा रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर बलराम को सरेआम सट्टा लगवाते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

सट्टा पर्चियां और नकदी जब्त, मामला दर्ज
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के पास से सट्टा पर्चियां और कुल 3360 रुपये नकद बरामद किए गए। इस पर बलराम के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अभियान जारी, आमजन से सहयोग की अपील
पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। अवैध जुए और सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।