पुलिस ने अफीम के 120 पौधे किए जब्त, मामला दर्ज
HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव में पुलिस ने अफीम के 120 पौधे बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, गगरेट पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पेशे से ड्राइवर अंबोटा गांव के मेहर अली ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर अफीम की खेती की है।
सूचना के आधार पर गगरेट पुलिस ने जब अंबोटा गांव में जंगल के साथ सटी जमीन पर जाकर जांच की तो वहां अफीम की खेती को पाई गई। पुलिस को मौके से 120 अफीम के पौधे बरामद हुए। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने मामला की पुष्टि की है।