Loading...

पुलिस ने अफीम के 747 पौधे किए बरामद, मौके पर किया नष्ट

Ankita • 1 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के उपमंडल करसोग में पुलिस ने 747 पौधे जब्त किए है। मामले में आरोपी की पहचान धर्म सिंह निवासी गांव कांडी, डाकघर सपनोट तहसील करसोग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कांडी सपनोट में क्षेत्र में अफीम की खेती की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने वहां दबिश दी।

इस दौरान मौके से खेत से अफीम के 747 पौधे बरामद किए गए। इसमें से 10 पौधों को सैंपल के लिए भेज दिया जबकि बाकी पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया है। थाना प्रभारी मोहन जोशी ने मामले की पुष्टि की है।