Loading...

पुलिस ने अफीम सहित गिरफ्तार किए दो नेपाली युवक

PARUL • 19 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में कोटखाई उपमंडल के निहारी में पुलिस ने अफीम की खेप के साथ दो नेपाली लोगों को पकड़ा है। आरोपी करण (36) जुब्बल के ढाडी घुंसा गांव में एक बागवान के पास रहता जबकि दूसरा आरोपी चितरा (33) बहादुर जुब्बल के पटसारी में रहता है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो नेपाली भारी मात्रा में अफीम लेकर कहीं बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर निहारी में सड़क किनारे दोनों नेपालियों को काबू किया और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके बैग से 723 ग्राम अफीम बरामद हुई।

इसके बाद दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। एसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।