Loading...

पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पकड़ी शराब, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

SAPNA THAKUR • 2 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शिमला के रामपुर कस्बे में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में शराब पकड़ी है। मामले में पुलिस द्वारा तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि पुलिस ने झाखडी, ज्यूरी और मघारा में पेट्रोलिंग के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। पहले मामले में पुलिस की टीम ने मघारा में प्रदीप कुमार के कब्जे से देसी शराब की 6 बोतलें बरामद की।

दूसरे मामले में झाखडी थाने के एएसआई नूप राम की टीम सराहन में पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान संजय के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। तीसरे मामले में एएसआई देवराज की टीम ज्यूरी में पेट्रोलिंग पर थी। यहाँ पुलिस ने जब सुनील कुमार की जाँच की तो उसके कब्जे से ऊना नंबर 1 की 6 बोतलें बरामद हुई।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंद्र शेखर ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को शराब के साथ पकड़ा है जिनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।