Loading...

पुलिस ने अवैध खनन करते पकड़े 6 ट्रैक्टर, वसूला जुर्माना

Ankita • 3 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। टाहलीवाल थाना पुलिस ने स्वां नदी के नजदीक अवैध खनन करते 6 ट्रैक्टर पकड़े है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों से माइनिंग एक्ट के तहत 30,000 रुपये का जुर्माना वसूला है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि स्वां नदी के पास अवैध खनन हो रहा है। पुलिस की टीम ने स्वां नदी के नजदीक लगभग 3 किलोमीटर क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी करते हुए 6 ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते हुए पकड़ा।

इन ट्रैक्टरों के चालकों पर माइनिंग एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की गई और उनसे 30,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बता दें टाहलीवाल थाना पुलिस ने डीएसपी मोहन लाल रावत हरोली और थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में यह सफलता हासिल की है।