पुलिस ने अवैध खनन करते बाप-बेटे को किया गिरफ्तार
HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आने वाले भैनी खड्ड क्षेत्र से पुलिस ने अवैध खनन करने के आरोप में बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान केशवानंद और उसके पुत्र संजीव कुमार, निवासी गांव एवं डाकघर पंडोगा तहसील एवं थाना हरोली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि सुभाष दत्ता निवासी वार्ड-1 गांव और डाकघर खड्ड, तहसील हरोली, जिला ऊना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि जब वह सुबह करीब 5:30 बजे अपने बेटे और चचेरे भाइयों के साथ अपनी निजी भूमि की रखवाली करने गए थे। इस दौरान दो ट्रैक्टर अवैध खनन करते पाए गए।
जिसमें एक ट्रैक्टर रेत और बाजरा से भरा हुआ था और दूसरा ट्रैक्टर रेत एवं बाजरा चोरी करने की तैयारी में था। जिसके बाद पुलिस की टीम शिकायत के आधार वहां पहुंची और दोनों आरोपियों को ट्रैक्टर ट्रॉली सहित काबू किया। डीएसपी हरोली मोहन रावत द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।