पुलिस ने अवैध रूप से उगाए गए अफीम के 45 पौधे किए बरामद, गिरफ्तार
HNN/चंबा
जिला चंबा में चुराह उपमंडल के तहत धनजू गांव में पुलिस ने अवैध रूप से उगाए गए अफीम के 45 पौधे किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शरू कर दी है।
आरोपी की पहचान कलीम असगर निवासी गांव धनजू डाकघर खुशनगरी तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीसा पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कलीम असगर के खेत से 45 अफीम के पौधे बरामद किए हैं।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।