Loading...

पुलिस ने अवैध रूप से उगाए गए अफीम के 2046 पौधे किए नष्ट

PARUL • 25 May 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस ने अवैध रूप से उगाए गए अफीम के 2046 पौधे नष्ट किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान संदीप पुत्र भगवान दास, गांव मझरोई, जीपी दादास, तहसील ठियोग के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही अमल में लाई है।

पुलिस को चियोग व टियाली क्षेत्र में गश्त व चैकिंग के दौरान सूचना मिली कि ग्राम मझरोई ग्राम पंचायत दादास में अफीम की अवैध खेती हो रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने संदीप के परिसर पर दबिश दी और 2046 अफ़ीम के पौधों की खेती पाई गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा अफीम के पौधों कौ नष्ट किया गया हैं। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।