Loading...

पुलिस ने इतने किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया आरोपी….

Ankita • 9 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में एनटीएफ नारकोटिक्स टीम गश्त के दौरान दवाडा में एक व्यक्ति को तीन किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जवाहरलाल( 51) निवासी तांदला डाकघर काईस तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार टीम दवाडा में हणोगी मंदिर के पास गश्त पर थी। इस दौरान एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से करीब तीन किलो अफीम बरामद हुई। टीम में हवलदार विजय कुमार, कांस्टेबल अतुल कुमार, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल नितेश कुमार शामिल रहे। एनटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेम राज वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।