HNN/ बिलासपुर
प्रदेश के जिला मंडी में जब से जहरीला पदार्थ का सेवन करने से आधा दर्जन लोगों की मौत हुई है तब से ही पुलिस ने शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करना शुरू कर दिया है। राज्य में अवैध रूप से शराब की बिक्री और धंधा करने वाले माफियाओं के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।
ताज़ा मामला जिला बिलासपुर के झंडूता थाना का है जहां पुलिस ने किराना की दुकान में दबिश देकर अवैध रूप से रखी शराब की बोतलें बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गश्त के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान जमोई ताल के पास एक किराना की दुकान में दबिश दी गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
तलाशी के दौरान यहां से 7 बोतलें देसी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार निवासी गांव मेंखवी तहसील झंङूता जिला बिलासपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





