पुलिस ने कार सवार व्यक्ति को चरस सहित किया गिरफ्तार
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में स्वारघाट पुलिस ने तनबौल के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 54.88 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार स्वारघाट पुलिस गश्त के दौरान बनेर से तंबौल संपर्क सड़क पर थी तो एक कार बनेर की तरफ से तंबौल की तरफ आई। पुलिस को सामने देखकर चालक घबरा गया। जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ।
पुलिस ने शक के आधार पर जब वैन की तलाशी ली तो वैन के डैशबोर्ड से 54088 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान जोगिंद्र सिंह निवासी गांव जोबू डाकघर कोहू तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।