Loading...

पुलिस ने कार सवार 2 लोगों को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार

PARUL • 6 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना बैजनाथ की टीम ने कार सवार 2 लोगों से 70 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान विरेंद्र कुमार पुत्र विधि सिंह निवासी मटरू व चमन लाल निवासी पंडाेल रोड बैजनाथ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब से चिट्टे की एक बड़ी खेप के साथ एक गाड़ी बैजनाथ आ रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने चौबीन चौक पर नाका लगाया और कार (एचपी 37-2721) को जांच के लिए रोका। तालाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड में खाकी रंग की टेप से लपेटा हुआ एक पारदर्शी लिफाफा बरामद हुआ।

जब उसकी जांच की गई तो उसमें से करीब 70 ग्राम चिट्टा पाया गया। डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने मामले की पुष्टि की है।