Loading...

पुलिस ने कार से पकड़ी नकली करेंसी, 3 युवक गिरफ्तार

PARUL • 2 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में चिंतपूर्णी थाना के तहत पड़ते गांव थनीकपुरा में नकली नोटों का जखीरा पकड़ा है। मामले में संलिप्त जालंधर निवासी 3 युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि एक गाड़ी (पीबी 29एल-6830) में युवक नकली नोटों का जखीरा लेकर दुकानों पर इन नोटों का प्रचलन कर रहे हैं।

पुलिस ने उपरोक्त गाड़ी को थनीकपुरा चाट मोड़ पर एक दुकान के बाहर पार्क पाया जिस दौरान गाड़ी सवार युवकों की जेब से कुछ नकली नोट बरामद हुए। इस दौरान थाना पुलिस कर्मियों द्वारा गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी के सीट कवर में छुपाए नकली नोट भी बरामद हुए। गिनती करने पर इनकी कुल संख्या 42,400 निकली।

तीनों युवक पहले एक फ्रूट चाट की दुकान चलाने वाले को भी नकली 500 का नोट चलाकर चकमा दे चुके थे। दुकानदार ने पकड़े गए युवकों को देखा और अपने नोट को भी चैक किया जो नकली पाया गया, जिसे दुकानदार ने पुलिस को सौंप दिया।

जानकरी के अनुसार उक्त युवकों द्वारा ज्वालाजी, चिंतपूर्णी सहित गांवों में नकली नोटों से कुछ सामान खरीदा और बदले में वापस असली नोट लिए। लेकिन बुधवार देर सायं थनीकपुरा में पकड़े गए। एसडीपीओ अम्ब बसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह नकली नोट कहां से आए और हिमाचल में कहां-कहां चलाए गए।