पुलिस ने कार से बरामद की देसी शराब, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस ने एक कार से 60 देसी शराब की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने मामले में दो व्यक्तियों को पकड़ा है। जिनकी पहचान मनोज कुमार निवासी धमाणी डाकघर रोपड़ी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर और संजय कुमार निवासी गांव माकड़ा डाकघर करलोटी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम रात के समय बछरेटू की ओर गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने बछरेटू से करीब 300 मीटर पीछे से तलाई की तरफ आ रही एक कार को जांच के लिए रोका। कार में चालक के साथ एक और व्यक्ति मौजूद था।
तलाशी के दौरान कार की डिक्की से पांच देसी शराब की पेटियां बरामद हुई। जिसमें 60 बोतलें थी। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है।
