Loading...

पुलिस ने कार से बरामद की 117 बोतल अवैध शराब, मामला दर्ज

PARUL • 21 May 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस की स्पैशल टीम ने एक कार से 117 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार निवासी गांव दड़ोली डाकघर तलवाड़ा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर पुलिस की स्पैशल टीम बम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान उन्होंने एक कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार से 117 बोतल देसी शराब बरामद हुई।

जब चालक से इससे संबंधित कागजात पेश करने को कहा तो वह मौके पर कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। जिसके बाद उसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा में मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।