पुलिस ने खेत से जब्त किए अफीम के 1662 पौधे, आरोपी गिरफ्तार
HNN/ पावंटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पावंटा साहिब के पल्होड़ी में पुलिस ने मादक पदार्थ अफीम की खेती करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान अब्दुल गफूर उर्फ बग्गु पुत्र स्व. गुलामद्दीन निवासी गांव पल्होड़ी तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पल्होड़ी गांव में एक व्यक्ति ने अपने खेत में अफीम लगाई हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अब्दुल के घर में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस की टीम को उसके घर के पीछे खेत में अफीम के हरे पौधे लगे हुए मिले। जोकि 1662 पाए गए।
पुलिस ने अफीम के पौधों को कब्जे में लेकर उन्हें जला दिया है। मामले की पुष्टि पावंटा के डीएसपी रमा कांत ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है।