Loading...

पुलिस ने गश्त के दौरान युवक से पकड़ी 530 ग्राम चरस

SAPNA THAKUR • 13 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा में पुलिस ने एक युवक से चरस की बड़ी खेप पकड़ी है। आरोपी की शिनाख्त 28 वर्षीय महबूब निवासी गांव गुवाड़ी पंचायत देहग्रा तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई जोगिंदर कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम जब झज्जाकोठी-सनवाल मार्ग पर गश्त पर मौजूद थी तो झज्जाकोठी के पास एक युवक पैदल ही जा रहा था।

इस दौरान युवक के हाथ में एक बैग भी था जोकि उसने पुलिस टीम को सामने पाकर नीचे फेंक दिया। पुलिस को जब युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उसे पकड़ कर फेंके गए बैग की तलाशी ली गई। इस दौरान बैग से 530 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।